Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सहारा कांड पर आधारित होगी 'स्कैम 3'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सीरीज की कहानी सुब्रत रॉय और सहारा इंडिया परिवार से जुड़े चर्चित सहारा कांड पर आधारित होगी।

12 May 2026

सहारा कांड पर आधारित होगी 'स्कैम 3'

हंसल मेहता एक बार फिर अपनी चर्चित 'स्कैम' फ्रेंचाइजी के नए अध्याय के साथ वापसी करने जा रहे हैं। स्कैम 1992 और स्कूप जैसी दमदार कहानियों के बाद अब निर्देशक 'स्कैम 3' पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सीरीज की कहानी सुब्रत रॉय और सहारा इंडिया परिवार से जुड़े चर्चित सहारा कांड पर आधारित होगी।

बताया जा रहा है कि नए सीजन में सुब्रत रॉय के उत्थान, विवादों और उनके पतन की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, निर्माता पिछले कई महीनों से इस परियोजना पर चुपचाप काम कर रहे हैं और कहानी को वास्तविक घटनाओं के करीब रखने के लिए गहन रिसर्च की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य भूमिका के लिए मराठी और हिंदी अभिनेता सिद्धार्थ बोडके को चुना गया है।

खबरों के मुताबिक, शो की शूटिंग 13 मई से शुरू हो सकती है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है। इस अपडेट के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। वहीं हंसल मेहता इन दिनों एक अन्य सीरीज बिलेनियर पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह शो जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सहारा कांड पर आधारित होगी 'स्कैम 3'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सीरीज की कहानी सुब्रत रॉय और सहारा इंडिया परिवार से जुड़े चर्चित सहारा कांड पर आधारित होगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News